फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenager dies due to drowning in pond

Pratapgarh News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond
लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी में शुक्रवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से सुफियान की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से शव खोज निकाला। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डांडी रंजीतपुर निवासी वसीम खान का 12 वर्षीय पुत्र सुफियान खान शुक्रवार दोपहर गांव के लड़कों के साथ कोटेदार के घर राशन लेने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में तालाब देख सुफियान अपनी साइकिल खड़ी कर कपड़े व चप्पल किनारे रख नहाने लगा। अचानक वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख साथ गए लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद तालाब से उसे बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। सुफियान छह भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कहते हुए शव लेकर घर चले गए। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed