{"_id":"69f4e6149b0ed9ea75013d03","slug":"teenager-dies-after-drowning-in-pond-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-166747-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के भरोखन गांव में ननिहाल आए किशोर की शुक्रवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर तालाब के किनारे पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह धौरहरा निवासी विमल मिश्र की शादी पट्टी के भरोखन में विभा मिश्रा के साथ हुई है। 28 अप्रैल को बहन काजल की शादी में शामिल होने पत्नी विभा बेटे अनिकेत मिश्रा (10) के साथ मायके आई थी।
शुक्रवार की दोपहर अनिकेत अपने मौसेरे भाई के साथ पास के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान अनिकेत गहरे पानी में चला गया। मौसेरे भाई ने अनिकेत को डूबता देख शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को तालाब से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद मां विभा बदहवास होकर गिर पड़ीं।