{"_id":"2db0cdb92593814628ab07738027d3f1","slug":"teen-hit-by-hanging-wire-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकते तार की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकते तार की चपेट में आया किशोर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विकास क्षेत्र के टेकी पट्टी गांव में गुरुवार को बिजली के लटकते तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर आशीष की जान चली गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से एक किशोर की जान चली गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि विभाग से कई बार इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बिहार विकास क्षेत्र के टेकी पट्टी गांव में 11 हजार वोल्टेज का तार ढीला हो गया था। इस बाबत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को कई बार लिखित शिकायत की लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को गांव के शिवमोहन सरोज का 12 वर्षीय पुत्र आशीष तालाब के बगल से बने रास्ते से जा रहा था।
जैसे ही वह तार के नीचे से पहुंचा। उसे करंट लग गया। उसे बोलने और चीखने का मौका ही नहीं मिला। दूर से घटना देख रहे लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर लोग दौड़ पड़े। किसी तरह से उसे वहां से हटाया गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विद्युत विभाग ने लापरवाही न की होती तो किशोर की जान न जाती।