फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teachers needing at BSA office

बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक

Fri, 16 Jun 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers needing at BSA office
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
वेतन फ्रीज करने से नाराज एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन बीएसए और लेखाधिकारी के मुर्दाबाद के नारे लगाए। विभिन्न जिलों से आए शिक्षक नेताओं ने पदावनति की कार्रवाई वापस लेने के  लिए बीएसए को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार विद्रोही ने कहा कि बीएसए शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक अब उत्पीड़न को बर्दाश्त करने वाला नहीं है। शिक्षक हित में वेतन फ्रीज करने और पदावनति की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सरोज ने बीएसए की कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि पदावनति की कार्रवाई केवल 8(ए) के तहत हुई पदोन्नतियों के लिए लागू थी, जबकि जिले में पदोन्नति 3(7) के अंतर्गत की गई है।
विज्ञापन


आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक  अवधेश शर्मा ने शिक्षकों की मांग को समर्थन करते हुए न्याय मांगा। दोपहर लगभग दो बजे बीएसए बीएन सिंह स्वंय धरना-स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। इस मौके पर विमल आजाद लखनऊ, दया शंकर विक्रम फैजाबाद, पवन कुमार अमेठी, अनिल भारती बनारस, जेके गौतम आजमगढ़, दशरथलाल कौशांबी, दीपक कुमार, अर्जुन कुमार, अरुण कुमार, रमेश राव, रमेश चंद्र, राम समुझ, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed