फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teacher raped class 8th student, case filed

Pratapgarh News: कक्षा आठवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teacher raped class 8th student, case filed
कोतवाली क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। पति मुंबई में रहते हैं। विद्यालय का एक शिक्षक उसकी बेटी के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहा था, जिससे उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी बेटी ने विद्यालय में पढ़ने के लिए जाने से मना कर दिया। बोली की अब वह पढ़ाई नहीं करेगी। वजह पूछने पर छात्रा ने आप बीती सुनाई। रोते हुए बताया कि करीब छह माह से विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उसे अकेले में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया जाता है। स्कूल जाकर पीड़िता की मां ने उसकी टीसी मांगी लेकिन शिक्षक द्वारा नहीं दिया गया। जिसकी शिकायत उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर की। शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी शिक्षक घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार शिक्षक की विभागीय जांच कराई जा रही है। अभी एफआईआर की बात संज्ञान में नहीं आई है। यदि एफआईआर दर्ज हुई है तो शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed