{"_id":"6133b4448ebc3e266243815a","slug":"teacher-couple-attacked-in-front-of-sp-office-snatched-jewelery-pratapgarh-news-ald3149987154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय के सामने शिक्षक दंपती पर हमला, आभूषण छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय के सामने शिक्षक दंपती पर हमला, आभूषण छीने
Sun, 05 Sep 2021 06:34 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Teacher couple attacked in front of SP office, snatched jewelery
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार सवार शिक्षक दंपती पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। महिला शिक्षक को थप्पड़ जड़े और उनकी नाक की कील छीन ले गए। घटना के वक्त पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। आसपास के लोगों के दौड़ने पर उनकी जान बची।
नगर कोतवाली के शिवजीपुरम निवासी डॉ. छवि नारायण पांडेय शहर के एमडीपीजी कॉलेज में शिक्षक और जन सूचना अधिकारी हैं। उनकी पत्नी प्राची पांडेय भी प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार दोपहर दोनों कार से राजापाल चौराहे की ओर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के सामने सड़क पर खड़े चार युवकों को हटने के लिए कार का हार्न बजाया।
जिसे लेकर युवकों व कार चला रहे शिक्षक से तकरार हुई। इस बीच चारों युवकों ने कार को रोक लिया। जैसे ही कार का गेट खोलकर प्राची बाहर निकलीं कि युवकों ने उन पर हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए पहुंचे शिक्षक को भी पीट दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। आरोप है कि हमलावर शिक्षिका की नाक से कील भी छीन ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका का मेडिकल कराया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश
बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी कंधई में अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि अंतू इलाके में एक जघन्य वारदात हो गई। बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। उसके साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है। शरीर पर कई जगह दरिंदगी के निशान मिले। काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
अंतू थाना क्षेत्र के सरुआवां-चंद्रिकन रोड पर स्थित जंगल में शनिवार की दोपहर मवेशी चराने पहुंचे लोगों ने एक युवती का शव देखा। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों के अनुसार युवती की नाक, मुंह, हाथ पर दरिंदगी के निशान थे। उसके शरीर पर जैसे कोई केमिकल डाला गया था। शरीर का चमड़ा झुलस गया था।
लोग आशंका जता रहे थे कि युवती के साथ रेप करने के बाद आरोपियों ने हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास करती रही, मगर सफलता नहीं मिली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिले के अलावा आसपास के जनपदों की पुलिस से गायब युवतियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। युवती का शव भोर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
तीन थानों की पुलिस खोजती रह गई कार
शुक्रवार की रात बिना नंबर की कार तीन थानों पुलिस खोजती रह गई, मगर कामयाबी नहीं मिली। कंधई व कोहड़ौर सीमा पर एक सफेद रंग की कार में घूम रहे संदिग्ध लोगों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कोहड़ौर, कंधई व अंतू थाने की पुलिस को अलर्ट करते हुए कार सवार लोगों को पकड़ने का निर्देश दिया। रात करीब दो बजे तक पुलिसकर्मी उस कार की खोजबीन करते रहे मगर पता नहीं चला। शनिवार को इस बात की चर्चा होती रही कि कहीं इसी कार से तो युवती की हत्या कर आरोपी शव फेंककर न भाग गए हों। हालांकि पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।