फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tea seller murdered in land dispute, 45 bighas were enraged over the issue of land sharing

जमीन विवाद में हुई चाय विक्रेता की हत्या, 45 बीघे जमीन के बंटवारे को लेकर मामाओं से थी रंजिश

Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tea seller murdered in land dispute, 45 bighas were enraged over the issue of land sharing
.लालगंज क्षेत्र में बदमाशों की गोली से मृत श्यामलाल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज इलाके में बुधवार रात चाय विक्रेता की हत्या जमीन की रंजिश में की गई थी। ननिहाल में रह रहे दुकानदार का अपने मामाओं से पैंतालीस बीघे जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे दिन एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के बैरमपुर निवासी श्यामलाल वर्मा अपने ननिहाल लालगंज कोतवाली के गौखाड़ी धारूपुर में रहता था। घर से कुछ दूर सांगीपुर के लठ्ठहन का पुरवा गोड़वा में उसने चाय की दुकान खोल रखी थी। बुधवार की रात आठ बजे वह दुकान बंदकर पत्नी के साथ पैदल घर लौट रहा था। दुकान से कुछ दूर ही आगे गया था कि सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल में शव पहुंचने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देर रात सांगीपुर थाने में मृतक के बेटे आनंद कुमार वर्मा ने धारूपुर गौखाड़ी निवासी रामकरन वर्मा, रामलखन वर्मा व राजेंद्र प्रसाद सरोज के खिलाफ पिता की हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेद्वी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ननिहाल में रहने वाले मृतक श्यामलाल का अपने तीन मामाओं से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों बीच कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। पुलिस की जांच पर गौर करें तो करीब पैंतालीस बीघे जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक का काफी दिनों से तीनों मामाओं से विवाद चल रहा है। इसी मामले में विपक्षियों ने चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

जांच व परिजनों से पूछताछ में मृतक का अपने तीन मामाओं से जमीन के विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक

Tea seller murdered in land dispute, 45 bighas were enraged over the issue of land sharing

Tea seller murdered in land dispute, 45 bighas were enraged over the issue of land sharing- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed