फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Talking to police officers, information given, instructions given

पुलिस अफसरों से बातकर ली जानकारी, खुलासे के दिए निर्देश

Sun, 10 Jan 2021 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Talking to police officers, information given, instructions given
पट्टी कोतवाली के रायपुर रोड पर सर्राफा व्यापारी को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद सीएचसी में ज? - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी में सराफ की हत्या कर दस लाख के जेवरात लूटे जाने की घटना के बाद शाम करीब सात बजे जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौक में ही अपनी गाड़ी रोक दी और पैदल घटनास्थल तक गए। आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों से जानकारी लेने के बाद डीएम ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सराफ की हत्या के बाद घटनास्थल पर जा रहे एसपी को चौक में शाम करीब पौने सात बजे व्यापारियों ने रोक लिया था। आधे घंटे तक उनकी गाड़ी रोके रही। घटना की सूचना मिलने पर शाम करीब साढ़े सात बजे जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल भी पट्टी पहुंच गए। चौक में व्यापारियों का जमावड़ा देख डीएम ने अपनी गाड़ी रोक दी और पैदल ही घटनास्थल तक गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरे दिन फिर भागकर पहुंचे एडीजी, कोतवाल को दिया तीन दिन का अल्टीमेट
पट्टी में सराफ की हत्या कर दस लाख रुपये के जेवरात लूटे जाने की घटना की जानकारी होने पर एडीजी जोन प्रेमप्रकाश को शनिवार को फिर दूसरे ही दिन भागकर प्रतापगढ़ आना पड़ा। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी से घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पट्टी कोतवाल को खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे शहर के सराफा बाजार में बदमाशों ने सराफ सुरेश सोनी की दुकान में डकैती डाल दी थी। करीब नब्बे लाख के जेवरात और दस हजार नगदी लूट ले गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद एडीजी जोन प्रेमप्रकाश उसी दिन प्रतापगढ़ पहुंच गए। रातभर वह एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों के साथ घटना के खुलासे के लिए माथापच्ची करते रहे। रात में वह एसपी के साथ बाइक पर चेकिंग अभियान की हकीकत खंगालने के लिए निकले।
उन्होंने घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग कई टीमें गठित कीं। शुक्रवार को भी वह जिले में रहकर दिनभर अफसरों के पेच कसते रहे। लालगंज कोतवाली के निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने कोतवाल को निलंबित कर दिया था।

शाम को वह प्रयागराज के लिए रवाना हुए। शनिवार को पट्टी में सराफ की हत्या और लूट की घटना के बाद दूसरे ही दिन उन्हें फिर भागकर प्रतापगढ़ आना पड़ा। रात करीब नौ बजे वह पट्टी में घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ करने के बाद एडीजी ने घटना को लेकर पट्टी कोतवाल नरेंद्र सिंह को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कोतवाल को अल्टीमेटम दिया कि तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा न होने पर निलंबित होने के लिए तैयार रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed