फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Talk to PM Narendra Modi otherwise I will give my life by jumping, the youth who climbed on the seventh floor of the medical college threatened

प्रतापगढ़ : मोदीजी से बात कराओ, नहीं तो कूदकर दे दूंगा जान, मेडिकल कॉलेज की सातवीं मंजिल पर चढ़े युवक ने दी धमकी

Fri, 24 Jun 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 09:58 PM IST
सार

नगर कोतवाली के गायघाट निवासी शेष नारायण सिंह (20) शुक्रवार शाम घूमते हुए डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंच गया। चौकी इंचार्ज से मिलने की बात कहकर वह अंदर घुस गया। इसके बाद वह बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर चढ़कर शोर मचाने लगा।

विज्ञापन
Talk to PM Narendra Modi otherwise I will give my life by jumping, the youth who climbed on the seventh floor of the medical college threatened
छत से कूदने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुक्रवार शाम एक सिरफिरा युवक पूरे केशवराय स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के सातवें मंजिल पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने देखा तो शोर मचाया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उससे नीचे उतरने के लिए कह रही थी, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कराने की जिद पर अड़ा था। बार-बार धमकी दे रहा था कि मोदीजी से बात कराओ, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। करीब आधे घंटे बाद सिपाहियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली के गायघाट निवासी शेष नारायण सिंह (20) शुक्रवार शाम घूमते हुए डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंच गया। चौकी इंचार्ज से मिलने की बात कहकर वह अंदर घुस गया। इसके बाद वह बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर चढ़कर शोर मचाने लगा। वह प्रधानमंत्री मोदी से बात न कराने पर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने यह देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। करीब आधे घंटे बाद पीछे से दो सिपाहियों को भेजकर चौकी इंचार्ज ने उसे किसी तरह नीचे उतरवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से मारपीट के मामले में आरोपियों पर एससीएसटी का केस दर्ज 
रंजिश के चलते युवक की पिटाई के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के अगई निवासी आशा देवी का आरोप है कि रंजिश के चलते बीते बीस जून को गांव के आजाद सिंह, रोहन सिंह, सार्थक सिंह व नागेश सिंह ने उसके बेटे को एकराय होकर लाठी-डंडों से पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। आरोपियों ने शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर बृहस्पतिवार की रात चारों आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी, मारपीट व जानलेवा धमकी का केस दर्ज कर लिया गया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed