फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swords on two sides in land dispute, ten people injured including firing woman, five in critical condition

जमीन के विवाद में दो पक्षों में चली तलवारें, फायरिंग महिला समेत दस लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Fri, 14 Aug 2020 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Swords on two sides in land dispute, ten people injured including firing woman, five in critical condition
मानधाता के धर्मपुर में दो पक्षों में मारपीट में घायलों को एम्बुलेन्स से अस्पताल ले जाते स्वास्थ? - फोटो : PRATAPGARH
जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर तलवारें और लाठी-डंडे चले। इसके अलावा फायरिंग भी की गई। घटना में महिला समेत दस लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर पर उत्पात मचाया। परिजनों ने पुलिस पररुपये लूटने का आरोप भी है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी रसीद व सिकंदर के बीच जमीन का विवाद है। दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चल रही है। शुक्रवार की सुबह रसीद के खेत में सिकंदर की भैंस चली गई।
विज्ञापन

रसीद इसका उलाहना देने लगा। बात बढ़ने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। शोरशराबा सुनकर दोनों के परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल पड़े। कुछ लोगों तलवारों से भी हमला। एक पक्ष की फायरिंग में युवक को गोली भी लगी है। तलवारबाजी आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह बीचबचाव कर झगड़ा समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में रसीद की ओर से इबरार (25) पुत्र शफीक, इरफान (22) पुत्र शफीक, सलमान (18) पुत्र शफीक और बशीर (55) को गंभीर चोटें आईं। परवेज (21) पुत्र कल्लन को गोली लग गई। दूसरे पक्ष से मैफुल निशा, जब्बार, लाल मोहम्मद, आलम, आजाद अली, शेर अली, हजरत, सिकंदर व मेराज को चोटें आईं। आननफानन में घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल परवेज समेत तीन लोगों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन, मारपीट करने वाले फरार हो चुके थे। इस दौरान मानधाता थाने के दरोगा ने पड़ोसी नसीम के घर में जमकर उत्पात मचाया। उसके घर से आठ हजार रुपये भी उठा ले जाने का आरोप है। मानधाता थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी गई थी। रुपये ले जाने व तोड़फोड़ की बात गलत है।
शहर में भी हो चुका है दोनों पक्षों में विवाद
मानधाता के धर्मपुर निवासी जब्बार व मन्नान के बीच कुछ दिनों पहले भी विवाद हुआ था। जिसके बाद मानधाता पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। तहसील से जमानत के बाद शहर में भंगवाचुंगी के पास दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया।
कु्शफरा में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग घायल
रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा निवासी इसरार व फरीदउद्दीन के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। शुक्रवार की सुबह इसरार के खेत से पड़ोसी मुर्तजा रास्ता बनाने लगे। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमे वह घायल हो गए। बीचबचाव को दौड़ी इसरार की पत्नी बदरुल को भी चोटें आईं। दूसरे पक्ष के फरीद को भी मारपीट में चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
लावारिस शव मिलने से सनसनी
क्षेत्र के रामपुर बजहा में शुक्रवार दोपहर बकुलाही नदी के किनारे झुरमुट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
शुक्रवार को नदी झुरमुट से दुर्गंध उठ रही थी। इस पर मवेशी चरा रहे लोग मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हैदर बने मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष
शहर के पुराना माल गोदाम रोड पर आयोजित मोहर्रम कमेटी की बैठक में अध्यक्ष रज्जब अली के इंतकाल के बाद उनके बेटे हैदर अली लाडले को अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों ने उनका अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया। इस मौके पर शौकत अली, मोहम्मद अशफाक, फरीद आलम, मुमताज, अशफाक, अब्दुल जब्बार, माजिद, अफरोज अहमद, गुलाम, कौशर, निसार अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed