फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swivel mounted on Bhurne Hrnamganj station

बहुरने लगे कुंडा हरनामगंज स्टेशन के दिन

Sat, 17 Jan 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Swivel mounted on Bhurne Hrnamganj station
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के दिन बहुरने वाले हैं। ऐसा स्टेशन पर शुरू हुए काम को देखकर लगता है। उम्मीद है कि जल्द ही स्टेशन पर छत व ओवरब्रिज की दिक्कत से यात्रियों को निजात मिल सकती है। इस मुद्दे को हफ्ते भर पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद से यात्री सुविधाओं को स्टेशन पर मुहैया कराने की कवायद रेल प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर टेक्निकल व्यवस्थाएं तो ठीक-ठाक हैं लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं था। ऐसे में यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म के साथ ही पानी की टंकी, यात्रीशेड और ओवरब्रिज का काम कई वर्षों से लटका था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर छपने के बाद अधिकारियों ने तेजी दिखाई। जिससे स्टेशन पर काम शुरू हो गया।
विज्ञापन


ओवरब्रिज का काम तो शुरू ही हुआ अधूरा पड़ा यात्रीशेड भी बन गया। यह देख लोगों में खुशी का माहौल है। यात्रियों को अब लगने लगा है कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। पानी के साथ बैठने और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने की सुविधा भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed