फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as youth day across the district

जिलेभर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Wed, 13 Jan 2021 12:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as youth day across the district
जिलेभर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन

जगह- जगह निकाली गई शोभायात्रा, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
वक्ताओं ने स्वमी विवेकानंद की जीवनी पर डाला प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिलेभर में युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों, कालेजों, समाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों द्वारा जगह- जगह पर शोभायात्रा निकाली गई। कवि सम्मेलन, गोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
स्वामी विवेकानंद की जंयती पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन, राजापाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, भंगवा चुंगी होते हुए निर्मल तिराहे पहुंची । वहां कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। नगर में जगह - जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा के बाद आयोजित गोष्ठी को जिला प्रमुख डॉ. राजेश भट्ट,जिला संयोजक सुधांशु रंजन मिश्र, शिवम पांडेय, डॉ.धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह,नगर मंत्री रमेश पटेल, तहसील प्रमुख रवि प्रकाश सिंह चन्दन, अर्पित मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनोद शुक्ल, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, शिशिर श्रीवास्तव, संजय तिवारी, विनोद दुबे, संजय तिवारी, अश्वनी ओझा, अतिथि शर्मा, शुभम सिंह , सुमित गुप्ता , आंनद सिंह,अक्षत , शिवेंद्र , अनिकेत तिवारी, आंचल सिंह , निहारिका शर्मा , खुशी शर्मा आदि मौजूद रहे। चिलबिला स्थित राधे पैलेस में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में चिलबिला के राधे पैलेस में युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्प अर्चन व दीप जलाकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने रवि गुप्ता ने कहा कि ये स्वामी विवेकानंद जी ही थे, जिन्होंने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि भारत योजना को साकार करने में युवा उद्यमी महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए स्वामी विवेकानंद के जयंती अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्पित आत्मनिर्भर भारत योजना में सहभागी युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक मिश्रा,भाजयुमो महामंत्री दुर्गेश ओझा,जिला उपाध्यक्ष अरुण मौर्य,अनुभव शुक्ला,जिला मंत्री मंगलम यादव,लवकुश उमर,सच्चिदानंद मिश्रा,अवनीश पाण्डेय,संदीप मिश्रा,घनश्याम वैश्य,सिद्धार्थ सिंह रघुवर,मुन्ना पाल,अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे पूर्वी चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य व प्रबंधक संतोष कुमार ने किया। अध्यक्ष रोशनलाल ने विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर समाज में आपसी भाईचारा, दीन दुखियों की सेवा तथा राष्ट्र धर्म का व्रत धारण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश की नीवं है। युवाओं से ही देश को नई दिशा मिलेगी। ऐसे में युवाओं को सही दिशा में चलना होगा। वह स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलकर ही देश के विकास में अपनी भूमिका अदा करते सकते है। प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed