फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspension action started against postal workers taking bribe

Pratapgarh News: रिश्वत लेने वाले डाककर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Suspension action started against postal workers taking bribe
रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रवर डाक अधीक्षक के स्टेनो और सुखपाल नगर के पोस्टमैन को सीबीआई ने तीन दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रिश्वत के दोनों आरोपी डाक कर्मियों के खिलाफ विभाग निलंबन की तैयारी में है। इन पर कभी भी गाज गिर सकती है। चर्चा है कि रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने एक और डाककर्मी को गिरफ्तार किया है। हालांकि विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक विनय यादव के स्टेनो राघवेंद्र ओझा निवासी सेनानी नगर करनपुर मीराभवन और मोहनगंज के पोस्टमैन अनिल शुक्ल को सीबीआई ने तीन दिन पहले रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। दोनों डाक कर्मियों के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। विभाग दोनों डाककर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। दूसरी ओर जिले में दिन भर लोग अफवाह उड़ाते रहे कि प्रधान डाकघर के एक डाक कर्मी को प्रयागराज से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इसकी पुष्टि डाक विभाग के अफसर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकांश डाककर्मी थे राघवेंद्र से खफा
प्रधान डाकघर से लेकर उप डाकघर में तैनात अधिकांश डाकपाल से लेकर पोस्टमैन प्रवर डाक अधीक्षक के स्टेनो से खफा चल रहे थे। कुछ डाक कर्मियों ने कहा कि बगैर रिश्वत लिए स्टेनो किसी का काम नहीं करता था। उससे प्रवर डाक अधीक्षक तक भी डरते थे। उसके खिलाफ कार्रवाई करने की साहस कोई नहीं जुटा पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक का तीसरे दिन भी मोबाइल बंद
डाक घर के प्रवर डाक अधीक्षक का मोबाइल फोन तीसरे दिन भी बंद रहा। इससे डाक विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान रहे। हालांकि एक कर्मचारी ने बताया कि बीच में मोबाइल ऑन हुआ और कुछ लोगों के पास प्रवर डाक अधीक्षक फोन कर सीबीआई के पूरे मामले की जानकारी ली।

शुक्रवार को प्रवर डाक अधीक्षक स्टेनो के साथ निकले थे कार्यालय से बाहर
प्रवर डाक अधीक्षक और स्टेनो के बीच गहरी दोस्ती थी। एक ही कक्ष में बैठने के साथ एक साथ डाक घर आना और साथ में वापस घर दोनों लोग जाते थे। डाक कर्मियों में चर्चा रही कि किसका किस स्थान तबादला होना है यह सबकुछ स्टेनो पर निर्भर करता था। स्टेनो के कहने पर प्रवर डाक अधीक्षक हस्ताक्षर करने में देर नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed