{"_id":"6457f09ce42ac57d220975f4","slug":"suspects-fled-after-seeing-the-police-who-arrived-on-the-information-of-conversion-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-123963-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागे संदिग्ध
Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाया गया है कि रुपए का लालच देकर कुछ लोग बस्ती के लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने के दौरान शपथ ग्रहण करा रहे थे। पुलिस की दस्तक से गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा खुर्द गांव में रविवार की शाम चंघाई सभा चल रही थी। उनके क्रियाकलाप देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर धर्मांतरण का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख प्रार्थना सभा करा रहे कई संदिग्ध भाग निकले। वहां मौजूद अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया गया कि सभी प्रार्थना सभा में जुटे थे।
इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाया गया है कि रुपए का लालच देकर कुछ लोग बस्ती के लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने के दौरान शपथ ग्रहण करा रहे थे। पुलिस की दस्तक से गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फतनपुर एसओ धमेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग धर्म सभा की प्रार्थना करने पहुंचे थे। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रार्थना सभा से भागे संदिग्धों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।