फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   survey became in 627 homes and thermal screening of 562 people

627 घरों का सर्वे, 562 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 03 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
survey became in 627 homes and thermal screening of 562  people
पट्टी के बरहूपुर गांव में मुंबई के धारावी से लौटे चाची-भतीजा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद गांव को सील कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने घरों का सर्वे, बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही शनिवार को 562 लोगों की थर्मल स्कीनिंग की। इसके साथ ही उन लोगों को चिह्नित कर होम क्वारंटाइन कराया, जो लोग कोरोना पीड़ित परिवार के संपर्क में आए थे। पांच दिन बाद संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। गांव में स्वास्थ्य विभाग की 21 टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

पट्टी के बरहूपुर गांव में मुंबई के धरावरी से आए पांच लोगों में महिला समेत दो लोग करोना पाजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन ने गांव को सील कर दिया। शनिवार को अलग-अलग गांवों में काम कर रही स्वाथ्यकर्मियों की 21 टीमों को बरहूपुर के तीन किमी के दायरे में आने वाले गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग और सर्वे के लिए लगा दिया गया। गांव के 627 घरों का सर्वे किया गया। इसके साथ ही 562 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सर्वे के दौरान गांव में बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी करने के साथ ही एक-एक परिवार में मौजूद लोगों की सख्ंया भी जुटाई गई। सर्वे के दौरान यह पता चला कि संक्रमित लोग बाजार में गए थे।
विज्ञापन

दो डॉक्टर के यहां भी गए थे। फिलहाल सभी स्वस्थ्य हैं। इसके बावजूद सीएमओ ने सभी को होम क्वारंटाइन करवा दिया। संक्रामित परिवार के नौ सदस्यों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन करवा दिया गया। सीएमओ ने बताया कि हर घर को सैनीटाइज किया जा रहा है। गांव की नालियों और गलियों में दवाओं का छिड़काव किया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. भरत पाठक ने बताया कि सभी टीमों को गांव में लगा दिया गया है। अभी सर्वे लगातार चलता रहेगा। संदिग्ध होने पर सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगरौरा के बरहूपुर समेत जिलेभर में बाहर से आए 20584 लोगों की स्वास्थ्यकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इनमे से किसी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। खतरे को देखते हुए डीएम डॉक्टर रुपेश कुमार के आदेश पर सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षको को थर्मल स्क्रीनिंग कराने का आदेश दिया है।
पट्टी के बरहूपुर गांव में दो कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया। तीन किमी के दायरे में आने वाले संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके बाद भी लोग आ-जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन के भीतर 76 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा। इनमें से 68 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed