फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Surendra INA soldiers left the world

आजाद हिंद फौज के सिपाही सुरेंद्र ने छोड़ी दुनिया

Tue, 03 Feb 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Surendra INA soldiers left the world
 देश को आजादी दिलाने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद सेना में शामिल ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। प्रशासनिक अमले ने गार्ड आनर देकर अंतिम विदाई दी। लोग श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी यादें एक दूसरे से साझा करते रहे।
विज्ञापन


सदर विकास खंड के औवार निवासी ठाकुर सुरेंद्र सिंह देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। 92 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुरेंद्र सिंह की तबियत खराब होने पर परिजन इलाहाबाद इलाज के लिए ले गए थे। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही आसपास के लोग उनके आवास पर एकत्र होने लगे।
विज्ञापन


 परिजन शव लेकर घर लौटे तो रानीगंज के उपजिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, शहर कोतवाल बलिराम मिश्र पहुंचे और राजकीय सम्मान के साथ गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम सलामी दी। इसके बाद श्रद्धासुमन अर्पित किया। शासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली धनराशि का चेक उनके बेटे इंद्रजीत सिंह को दिया। बतादें कि 1940 के द्वितीय विश्वयुद्ध के समय सुरेंद्र सिंह महज 18 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी सेना में शामिल हो गए। कुछ समय बाद जब वह जर्मनी पहुंचे तो सौ सिपाहियों के साथ आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए। देश को आजाद कराने के लिए वह संषर्घ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को इलाहाबाद के रसूलाबाद घाट पर होगा। यह जानकारी उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनके पार्थिव शरीर को  इलाहाबाद ले जाया जाएगा। उनके निधन से आसपास के गांवों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed