फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   superstitious in belha

चोटी कटने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 10 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिले में चोटी कटने की बढ़ रही घटनाओं के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। अब अफवाहों का दौर भी तेज हो गया है। गांवों में सोशल मीडिया पर दर्जनाें चोटी कटने का दावा किया जा रहा ेहै। इससे पुलिस परेशान भी है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों की हकीकत खंगाली गई तो सारा मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन


मंगलवार की रात तहसील क्षेत्र के कई गांवों में फर्जी चोटी काटने की खबर वायरल हुई थी। लेकिन हलई का पुरवा की घटना को छोड़ दिया जाय तो चोटी कटने की बात अफवाह ही निकली। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशाें के बावजूद भी चोटी कटने की अफवाह पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अफवाह हो या फिर चोटी कटने की सच्ची घटना, इससे गांव लोग घबरा गए हैं। हाल यह है कि गर्मी में भी महिलाएं व लड़कियां कमराें में रात बिता रही है। कुछ गांव के लोग तो चोटी कटने के भय से रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं। जिन स्थानों पर चोटी कटने की घटना सही साबित हुई है, वहां के लोगों में खौफ है। चोटी कटने की घटना को भूत प्रेत से जोड़कर देख रहे है। इससे बचने के लिए जिन महिलाओं की चोटी कटी है, उनको झाड़ फूंक के लिए भी ले जाया जा रहा है। प्रशासन चोटी कटने की घटनाओं को भूत प्रेत से नहीं जोड़ने का प्रयास करते हुए लोागों को जागरुक कर रहा है, लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed