फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sunshine, relief from cold

खिली धूप, ठंड से राहत

Mon, 06 Jan 2020 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sunshine, relief from cold
सोमवार को सुबह पड़ा कोहरा। - फोटो : PRATAPGARH
सोमवार सुबह सूरज निकलने से खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते दस बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया। पौने ग्यारह बजे तक धूप का असर इतना तेज हुआ कि ठंड लगभग गायब हो गई।
विज्ञापन

दिनभर लोग घरों के बाहर और छत पर धूप सेंकते रहे। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ होने के चलते मंगलवार सुबह फिर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह कोहरे का असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री लुढक़ गया, मगर अधिकतम तापमान में छह डिग्री का उछल गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोहरा देखकर लोगों को एहसास हुआ कि धूप नहीं निकलेगी। मगर दस बज तक पछुवा हवाओं का दबाव बढ़ते ही कोहरा तेजी से छंटने लगा। पौने ग्यारह बजे तक तेज धूप निकल आई। इससे ठंड से लोगों को राहत मिली। शहर के लोग घर की छतों और सरकारी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी कार्यालयों के बाहर दिनभर धूप सेंकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम ढलते ही फिर गलन तेज हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.0 और अधिकतम 14.4 डिग्री सेल्सियस पर था। सोमवार को दो डिग्री खिसककर न्यूनतम तापमान 8.0 पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान उछलकर 20.5 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। मंगलवार की सुबह कोहरा पडने की संभावना है।

जिला अस्पताल में ठंड से बचने को अलाव के समीप बैठे तीमारदार।

जिला अस्पताल में ठंड से बचने को अलाव के समीप बैठे तीमारदार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed