फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suhagins break their fast by seeing the moon

चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

Thu, 13 Oct 2022 11:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Suhagins break their fast by seeing the moon
बलीपुर दुर्गा मंदिर में करवा चौथ पर पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पति की दीर्घायु और सलामती के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को करवाचौथ का व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से पूजन किया। देरशाम सोलह शृंगार कर चांद के बाद जीवनसाथी का दीदार कर सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना की और पति के हाथों जलग्रहण कर व्रत पूर्ण किया।
विज्ञापन

पति की सलामती के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। सप्ताह भर से महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी थीं। बुधवार को व्रत की तैयारी में बाजारों में सुहागिनों की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने करवा, सीक, चलनी, नया चावल, चूड़ा, लाई गट्टा आदि वस्तुओं की खरीददारी कर व्रत के एक दिन पहले ही पूजन तैयारी पूर्ण कर ली थी। रात में मान्यता के अनुरूप मीठा ग्रहण कर करवाचौथ व्रत की शुरुआत की। बृहस्पतिवार भोर में उठकर सुहागिनों ने पूरे निष्ठाभाव से निर्जला व्रत का संकल्प लेकर अनुष्ठान शुरू किया।
विज्ञापन

दिनभर सजने संवरने के इंतजाम के साथ ही महिलाएं घरों में जायकेदार पकवानों को भी बनाने में जुटी रहीं। शाम को पूजन सामग्रियों से थाल सजाया। 16 शृंगार कर एक थाल में पकवान, दूसरे में करवा, चलनी, सींक सहित पूजन अर्चन की सामग्री रखकर पूजन किया। इसके बाद इंतजार था तो चांद के निकलने का। चांद के निकलते ही किसी ने आंगन में तो किसी ने छत पर चलनी से चांद के साथ ही पति का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर निर्जला व्रत तोड़ा। शहर के बलीपुुर दुर्गा मंदिर, बेल्हादेेवी, अष्टभुजा नगर में शिव मंदिर, मीराभवन शिव मंदिर, दहिलामऊ शिव मंदिर में भी महिलाओं ने एकत्र होकर पूजन- अर्चन किया। देररात भजन- कीर्तन का दौर चला। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।

करवा चौथ पर बलीपुर में पूजा के बाद चांद का दीदार करती सुहागिनें। संवाद

करवा चौथ पर बलीपुर में पूजा के बाद चांद का दीदार करती सुहागिनें। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed