{"_id":"64e1e4b53f694e1e290019f3","slug":"sub-inspector-carried-the-youth-injured-in-a-road-accident-to-the-hospital-video-going-viral-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : हादसे में घायल युवक को दरोगा कंधे पर उठाकर ले गए अस्पताल, खून से भीग गई वर्दी, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : हादसे में घायल युवक को दरोगा कंधे पर उठाकर ले गए अस्पताल, खून से भीग गई वर्दी, वायरल हो रहा वीडियो
Sun, 20 Aug 2023 03:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 03:32 PM IST
सार
शनिवार को दोपहर मे फतनपुर थाना अंतर्गत सेनापुर पेट्रोल पंप के पास स्वरूपपुर नौडेरा निवासी विजय कुमार पुत्र हरिशंकर मोटर साइकिल सवार एक युवक को अज्ञात एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार का पैर टूट गया वह तड़पने लगा। उसके पैर से लगातर रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन
घायल युवक को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाते दरोगा हरिश्चंद्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतापगढ़ में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को दरोगा ने कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी सरहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर मे फतनपुर थाना अंतर्गत सेनापुर पेट्रोल पंप के पास स्वरूपपुर नौडेरा निवासी विजय कुमार पुत्र हरिशंकर मोटर साइकिल सवार एक युवक को अज्ञात एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार का पैर टूट गया वह तड़पने लगा। उसके पैर से लगातर रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन
सूचना पाकर फतनपुर थाना में तैनात उपनिरक्षक हरिशचंद चौहान मौके पर पहुंचे। वह घायल युवक को अपने कंधे पर उठा कर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल युवक के शरीर से रक्त बहने के कारण उपनिरीक्षक हरिशचंद की वर्दी भी भीग गई। मौके पर मौजूद आसपास के स्थानीय लोग उपनिरक्षक हरिशचंद चौहान की सराहना कर रहे हैं और दरोगा की फोटो जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन