{"_id":"68335b0d7f25fcc4bd0a1da9","slug":"students-skills-will-be-developed-training-will-be-provided-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-140457-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विद्यार्थियों के कौशल का होगा विकास, मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विद्यार्थियों के कौशल का होगा विकास, मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का कौशल विकास कर उनको हुनरमंद बनाया जाएगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद कुशल कामगार के रूप में कार्य कर सकेंगे। रोजगार की तलाश में युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा।
युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रवीण योजना की शुरुआत की गई है। कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को हर दिन 90 मिनट का प्रशिक्षण देकर व्यवसायिक कौशल सिखाया जाएगा। योजना के तहत तीन माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। जीजीआईसी खरवई, जीजीआईसी मानिकपुर और शहर स्थित जीआईसी कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों के करीब चार हजार विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन व नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई आलोक कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में प्रवीण योजना की शुरुआत की गई है। अध्ययनरत विद्यार्थियों का कौशल विकास कर हुनरमंद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इन विषयों की होगी पढ़ाई
टेक्सटाइल डिजाइन, स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक, वेयर हाउस, हेल्थ केयर कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, टेलीविजन टेक्नोलॉजी व डिजिटल मार्केटिंग रिटेल, इलेक्ट्रिकल वर्क, सोलर सिस्टम इंस्टालेशन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण देने के साथ पढ़ाई भी कराई जाएगी। इन पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण से विद्यार्थी रोजगारपरक बन सकेंगे।