फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students preparing for competitive exams will get free coaching

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल शुक्रवार को ग्राम्य विकास संस्था

Sat, 30 Apr 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students preparing for competitive exams will get free coaching
अफीम कोठी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनार्न्तगत आयोजित सेमिनार का उद्घाटन करते डीएम नितिन बंसल? - फोटो : PRATAPGARH
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा है कि जिले के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर उन्हें प्रतियोगिताओं की नि:शुल्क कोचिंग कराई जाएगी। कोचिंग के जरिए आईएएस, पीसीएस, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने जिले के कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से गरीब मेधावी बच्चों को चिह्नित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के अफीम कोठी में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना गरीब छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग मुहैया कराने के पीछे गरीब बच्चों के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा है कि जो गरीब मेधावी छात्र-छात्राएं कोचिंग की फीस जमा करने में असमर्थ हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाएं। सीडीओ ईशा प्रिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं के लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है। कार्यशाला में एसपी सतपाल अंतिल, समाज कल्याण उपनिदेशक मंजूश्री श्रीवास्तव, पंकज मिश्र, मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed