फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students held hostage to principal who arrived for PT

नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़ : पीटी कराने पहुंचे प्रिंसिपल को छात्रों ने बंधक बनाया

Fri, 11 Nov 2022 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर के बच्चों ने प्रिंसिपल को हटाने को लेकर शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रखा। सुबह 5.30 बजे व्यायाम शिक्षक ने एकेडमिक हाल में बच्चों को पीटी करने के लिए बुलाया। पीटी करने के दौरान ही प्रिंसिपल भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Students held hostage to principal who arrived for PT
Pratapgarh News : जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रिंसिपल की अभद्र भाषा और पीटे जाने से आक्रोशित नवोदय विद्यालय के बच्चों का हंगामा शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भूखे प्यासे बच्चे प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े थे। बीस मिनट तक छात्रों ने प्रिंसिपल को एकेडमिक हाल में बंधक बनाए रखा। दोपहर बाद नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देश पर अमेठी और सुल्तानपुर के प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे। बच्चों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर बच्चे खाना खाने के बाद छमाही परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर के बच्चों ने प्रिंसिपल को हटाने को लेकर शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रखा। सुबह 5.30 बजे व्यायाम शिक्षक ने एकेडमिक हाल में बच्चों को पीटी करने के लिए बुलाया। पीटी करने के दौरान ही प्रिंसिपल भी पहुंच गए। आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्चों पर तंज कसा। जिसके बाद बच्चों ने एकेडमिक हाल का दरवाजा बंद कर प्रिंसिपल को बंधक बना लिया। हालांकि पीटी शिक्षक समेत दूसरे शिक्षकों के हस्तक्षेप के बाद 20 मिनट के बाद छात्रों ने हाल का दरवाजा खोला।

विज्ञापन

Students held hostage to principal who arrived for PT
Pratapgarh News : जवाहर नवोदय विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद बच्चों ने एकेडमिक हाल का अंदर से चैनल बंद करके चाभी अपने पास रख ली। बच्चों न तो नाश्ता करने निकले और न ही खाना खाने के लिए राजी हुए। बच्चों के बाहर नहीं निकलने से छमाही परीक्षा भी नहीं हुई। प्रकरण की जानकारी के बाद नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी के आदेश पर अमेठी नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल एसके सक्सेना और सुल्तानपुर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल तिलक सिंह विद्यालय पहुंचे।


उनसे बात करने के बाद बच्चे बाहर निकले। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद बच्चों ने खाना खाया और छमाही परीक्षा में शमिल हुए। दोनों विद्यालयों के प्रिंसिपल को बच्चों ने बताया कि विद्यालय के प्रिंसिपल अकारण उनके साथ मारपीट करते हैं। इन्हें यहां से हटाया जाए। हालांकि जांच टीम के सदस्य देरशाम तक कॉलेज में डटे रहकर बच्चों, शिक्षकों और प्रिंसिपल का बयान दर्ज करते रहे।

सर आप हमारी समस्या हल नहीं कर सकते
शुक्रवार की सुबह नवोदय विद्यालय के बच्चों के आंदोलन की जानकारी होने पर एसडीएम लालगंज सौम्य मिश्रा और सीओ सदर पवन त्रिवेदी पहुंचे। बच्चे उनसे बात करने को राजी नहीं थे। जब एसडीएम ने कारण जानना चाहा, तो बच्चों ने साफ शब्दों में कहा कि आप हमारी समस्या का हल नहीं निकाल सकते। हम जिलाधिकारी से भी बात नहीं करेंगे।


विद्यालय में मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है, मगर शरारती बच्चे हैं, जो मोबाइल लेकर आते हैं। सख्ती करने पर झूठा आरोप लगाकर मुझे हटाने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। स्कूल में कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बच्चे बहक गए हैं। मारने पीटने का आरोप गलत है। -संत सिंह, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर 


बच्चों की शिकायत की जांच करने हम लोग आए हैं। सभी लोगों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय अधिकारी नवोदय विद्यालय समिति को भेजी जाएगी। कार्रवाई करने का अधिकार विभागीय अधिकारियों को है। - एसके सक्सेना, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय, अमेठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed