फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   students got the prize

जायसवाल समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Sat, 09 Nov 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
students got the prize
हादीहाल में जयसवाल समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित मेधावी छात्र छात्राए? - फोटो : PRATAPGARH
जायसवाल समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को मिलती है मजबूती
प्रतापगढ़। शनिवार को शहर के हादीहाल में जायसवाल समाज द्वारा हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक पन्नालाल ने भगवान सहस्रबाहु व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करे। तभी समाज को संगठित व मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यही बच्चे आगे चलकर देश व समाज का नाम करेंगे। सरंक्षक रामशंकर जायसवाल, दयानंद जायसवाल, सुभाष जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। संचालन आदर्श जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विजय जायसवाल, मोनू जायसवाल, राजा जायसवाल, अजय जायसवाल, रोहित, सुधीर, अनमोल, नीतू, श्वेता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed