फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students from primary to intermediate will show their talent in the stadium.

Pratapgarh News: स्टेडियम में प्राइमरी से इंटर तक विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students from primary to intermediate will show their talent in the stadium.
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से जिलेभर के प्राइमरी, जूनियर और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिटीफिकेशन प्रोग्राम 20 से 24 अगस्त तक आयोजित होगा। इसमें एथलेटिक्स, खो-खो, फुटबॉल व कबड्डी खेल में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

टैलेंट सर्च कार्यक्रम में नौ से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर, मेल आईडी व आधार नंबर को अनिवार्य किया गया है। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी स्टेडियम में पंजीयन करा सकेंगे।
विज्ञापन

चार खेलों में चयनित विद्यार्थियों मिलेगा मौका
टैलेंट सर्च कार्यक्रम में एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो और कबड्डी में प्रतिभाग करेंगे। मेधावी विद्यार्थियों को चयनित कर उन्हें आगे की प्रतियोगिता के लिए मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएंगी। ताकि भविष्य में जिले से विभिन्न खेलों में मेधावी खिलाड़ी तैयार हो सकें। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने बताया कि पांच दिवसीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम जिले के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। विभिन्न खेलाें में चयनित विद्यार्थियों को निखारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed