{"_id":"632366ee92d63751ec4edf9c","slug":"students-beaten-up-for-taking-mobile-to-school-pratapgarh-news-ald341659377","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : विद्यालय में मोबाइल ले जाने पर छात्रों को पीटा, भाई ने प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : विद्यालय में मोबाइल ले जाने पर छात्रों को पीटा, भाई ने प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराया केस
Thu, 15 Sep 2022 11:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:24 PM IST
सार
िकॉलेज में मोबाइल लेकर जाने पर प्रधानाचार्य ने दो छात्रों की जमकर पिटाई कर दी।आरोप है कि मोबाइल लेकर कॉलेज आने की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने दोनों को कार्यालय में बुलाकर बुरी तरह पीटा।वह सफाई देता रहा,पर सुनाई नहीं पिटाई हुई।
विज्ञापन
रानीगंज क्षेत्र में शिक्षक की पिटाई से छात्र मंदीप कुमार गौतम के शरीर पर बने चोट के निशान।
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
कॉलेज में मोबाइल लेकर जाने पर प्रधानाचार्य ने दो छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। एक छात्र के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मंदीप कुमार गौतम रामनिहोर इंटरमीडिएट कॉलेज भूसलपुर में कक्षा 12 का छात्र है। बुधवार की सुबह वह कॉलेज गया था। वह अपने साथ मोबाइल लेकर गया था। प्रधानाचार्य को उसने बताया कि भूलवश मोबाइल ले आया और उसने अपने साथी योगेश कुमार बिंद के बैग में रख दिया।
आरोप है कि मोबाइल लेकर कॉलेज आने की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने दोनों को कार्यालय में बुलाकर बुरी तरह पीटा। वह सफाई देता रहा,पर सुनाई नहीं पिटाई हुई। पिटाई से दोनों छात्रों के पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। आरोप है कि पिटाई के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर मंदीप के भाई संदीप कुमार गौतम ने प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।