फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student's throat slayer murder in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में छात्र की गला रेतकर हत्या

Thu, 27 Jun 2019 09:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Student's throat slayer murder in Pratapgarh
लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में छात्र का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
आशनाई व रंजिश में पुलिस तलाश रही हत्या का राज
विज्ञापन

मोबाइल भी था गायब, दूसरे स्थान पर वारदात को दिया गया था अंजाम
लाश मिलने तक तक खुलता व बंद होता रहा मोबाइल
काल डिटेल से हत्यारों तक पुलिस को पहुंचने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
शमशेरगंज/ अजगरा। लालगंज कोतवाली के डिहवा रानीगंज अजगरा निवासी राहुल वर्मा का हत्यारों ने बेरहमी से कत्ल कर शव को दूसरे गांव में बबूल की झाड़ियों के बीच सूनसान स्थान पर फेंक दिया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए बाइक व चप्पल जेठवारा थाना क्षेत्र में फेंक दी। दोनों स्थानों पर ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले जिससे यह साबित होता कि राहुल का कत्ल उसी स्थान पर किया गया है। उसका गायब मोबाइल लाश मिलने तक खुलता व बंद होता रहा। पुलिस आशनाई व रंजिश में हत्या का राज खोज रही है।
लालगंज कोतवाली के डिहवा रानीगंज अजगरा निवासी राहुल वर्मा की मंगलवार की रात बेरहमी से कत्ल करने वाले हत्यारों ने पुलिस को छकाने का भरपूर प्रयास किया। जिस स्थान पर राहुल का शव मिला वहां खून के निशान भी नहीं मिले। बाइक व चप्पल मिलने वाले स्थान पर भी कोई निशान नहीं मिला। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद हत्यारों ने शव को सूनसान स्थान पर फेंक दिया था। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस का भी माथा ठनका। राहुल का मोबाइल भी गायब था। सुबह शव मिलने तक उसका मोबाइल खुलता व बंद होता रहा। लालगंज पुलिस ने राहुल के मोबाइल का नंबर डायल किया तो वह स्वीच आफ मिला। पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया राहुल की हत्या आशनाई को लेकर होने की संभावना है। उसकी व परिवार के लोगों की किससे रंजिश थी, यह खंगाला जा रहा है। वैसे मोबाइल की काल डिटेल मिलते ही हत्यारों तक पुलिस पहुंच जाएगी। राहुल के मोबाइल में हत्या का राज छिपा है। उसने दूसरे नंबर से किससे बात की थी। जिस नंबर पर बात हुई है उसके मिलते ही घटना की गुत्थी काफी हद तक सुलझने की संभावना है।
विज्ञापन

इनसेट------
डिहवा में नवासे पर आकर बसे थे राहुल के बाबा
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर जोरइया निवासी रामजियावन वर्मा तीस साल पहले अपना पैतृक घर छोड़कर नवासे पर आकर डिहवा में बस गए थे। बगल के ही रामजस वर्मा से जमीन का विवाद चल रहा है। रामजियावन की पिछले साल मौत हो गई थी। उसका पूरा परिवाह डिहवा में ही रहता है। राहुल तीन भाइयों में मझला था। बड़ा भाई अरविंद वर्मा दिल्ली में एयरपोर्ट में संविदाकर्मी है। छोटा भाई रोहित कक्षा नौ का छात्र है। पिता सालिगराम मुंबई में रहकर लूम चलाता है। माता कैलाशा देवी व पिता सालिकराम बेटे राहुल का शव देखकर रोते हुए बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
बेटे को खाना न खिला पाने का था अफसोस
मंगलवार की रात राहुल अपने साथियों के साथ घर के बगल एक छप्पर के नीचे बैठा था। सभी वहां मोबाइल पर ही क्रिकेट मैच देख रहे थे। इस बीच मोबाइल पर बातचीत करते हुए दोस्तों के पास से वह निकलकर घर पहुंचा। उसने मां कैलाशा देवी को आवाज दी कि खाना बन गया है। मां ने बताया कि अभी कुछ समय लगेगा। यह सुनते ही राहुल मां से यह कहते हुए घर से बाहर की ओर बाइक लेकर निकला कि आकर खाना खाता हूं। बुधवार को बेटे राहुल का शव मिलने पर कैलाशा देवी लगातार अफसोस जताती रही कि वह अपने कलेजे के टुकड़े को खाना तक न खिला सकी।
इनसेट------
शादी की भी चल रही थी बातचीत
बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राहुल पढ़ाई के साथ ही रोजगार की तलाश में भी लगा था। इस बीच उसकी शादी का रिश्ता लालगंज के तजवापुर से आया था। जिसे उसने इनकार कर दिया था। बाद में जेठवारा थाना क्षेत्र के भुआलपुर से आया था। शादी के लिए राहुल ने लड़की भी देख ली थी। उसके घरवाले लड़की को देखने के लिए जाने की तैयारी में थे ताकि शादी की बात आगे बढ़ाई जा सके। पुलिस को शंका है कि राहुल की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर ही हुई है। राहुल का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

हत्यारों ने गला रेतने से पहले बेरहमी से पीटा था
प्रतापगढ़। राहुल का बेरहमी से कत्ल करने वाले हत्यारों ने साजिश कर उसे पहले बुलाया। चंगुल में फंसते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। पीटकर उसे बेदम करने के बाद धारदार हथियार से गला रेता दिया। गुप्तांग काटने का हल्ला मचा तो पुलिस ने गहराई से छानबीन की, लेकिन ऐसा नहीं था। पोस्टमार्टम के दौरान चेहरे व सीने पर चोट के अनगिनत निशान मिले। लालगंज कोतवाली के डिहवा रानीगंज अजगरा निवासी राहुल वर्मा की नृसंश हत्या से हर कोई दंग है। जिस तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उससे लगता है हत्यारे राहुल से बुरी तरह खार खाए हुए थे। पुलिस की मानें तो हत्यारों ने साजिश के तहत राहुल को पहले बुलाया। फिर उसे बुरी तरह पीटने के बाद गला रेत दिया।

लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में घटना स्थल से खून नमूना लेती पुलिस।

लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में घटना स्थल से खून नमूना लेती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में छात्र का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में छात्र का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में राहुल वर्मा का शव मिला। फाइल फोटो

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी में राहुल वर्मा का शव मिला। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed