फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   student's suicide from rail

प्रतियोगी छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Wed, 25 Jul 2018 12:16 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे नवाबगंज थाना क्षेत्र के लावाना भवानीगंज बाजार निवासी छात्र ने मंगलवार को परियावां स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। वह सुबह तडक़े ही इलाहाबाद से आया था, लेकिन घर जाने के बजाए स्टेशन पर ही टहलता रहा। दोपहर में लखनऊ से इलाहाबाछद ीजा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे चकूदकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।  
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लावाना भवानीगंज बाजार निवासी पंकज सिंह (22) पुत्र दिलीप सिंह इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मंगलवार की भोर में पांच बजे वह गंगा गोमती एक्सप्रेस से परियावां स्टेशन पहुंचा। वहां से वह घर न जाकर स्टेशन पर ही टहलता रहा। दोपहर बाद करीब ड़ेढ़ बजे वह लखनऊ से इलाहाबाद जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सामने कूद गया। कटने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर ने इसका मेमो जीआरपी को दिया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो बिलख पड़े। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पंकज पांच बहनों के बीच अकेला भाई था। उसकी मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed