{"_id":"64aadd6d9c129529c8090438","slug":"student-hanged-himself-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-1365-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छात्र ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Sun, 09 Jul 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
मां की डांट के बाद घर से निकला था, जेठवारा के महियामऊ की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के महियामऊ में रविवार की सुबह मदरसे के छात्र अदनान (13) का शव पेड़ से लटकता देख सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
कुटिलिया महियामऊ निवासी समशुल हक ट्रक चलाता है। उसका बड़ा बेटा अदनान डेरवा दाउदनगर स्थित आवासीय मदरसे में रहकर हाफिजे कुरान की पढ़ाई करता था। साप्ताहिक अवकाश के बाद वह बृहस्पतिवार को घर आया था। शुक्रवार को उसे वापस जाना था, लेकिन वह नहीं गया तो शनिवार को उसकी मां परवीन ने मदरसा जाने को कहा। वह घर से निकला, लेकिन डेरवा बाजार की ओर चला गया। कुछ देर बाद घर लौटा तो मां ने डांटकर उसे मदरसा भेज दिया।
रविवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों को आम के पेड़ पर अदनान का शव लटकता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीने कर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की मां परवीन व छोटा भाई फैजान शव से लिपटकर रोते रहे। शाम को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में फांसी मौत की वजह बताई गई है।