फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student hanged himself in suspicious condition

ताला तोड़कर लाखो रुपये के सामान की चोरी

Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student hanged himself in suspicious condition
कुंडा। संदिग्ध दशा में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि एक दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर उसे पीटा था। इससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंडा के टिकरिया खुर्द गांव निवासी रामलाल पटेल का बेटा अंकित पटेल (18) दसवीं का छात्र था। वह सोमवार दोपहर घर से कुछ दूर स्थित एक दुकान पर कॉपी खरीदने गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घबराए परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए शव लेकर घर चले गए। देर शाम घरवालों ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर अंकित को पीटा था। खबर मिलने पर सीओ, कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के आरोप पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed