फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student goes missing from Kasturba Gandhi Vidyalaya, case of kidnapping registered against unknown person

प्रतापगढ़ : कस्तूरबा गांधी विद्यालय से छात्रा हुई गायब, अज्ञात पर अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 24 May 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2024 04:34 PM IST
सार

नगर कोतवाली के गोडे़ गांव निवासी इंद्र बहादुर की बेटी शालू (11) नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय सड़वा चंद्रिका में कक्षा छह की छात्रा है। 15 अप्रैल को छात्रा का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रवेश हुआ था।

विज्ञापन
Student goes missing from Kasturba Gandhi Vidyalaya, case of kidnapping registered against unknown person
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत अंतू स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के हॉस्टल से गुरुवार  की रात को छात्रा गायब हो गई। जिसके चलते विद्यालय स्टॉप व जिले के अधिकारियों मे हड़कंप मच गया। विद्यालय की वार्डन ने देर रात अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह छात्रा सकुशल थाना क्षेत्र के ही बैजलपुर गांव में चचेरे मामा के घर पर मिली। जिस पर पुलिस व विद्यालय ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के गोडे़ गांव निवासी इंद्र बहादुर की बेटी शालू (11) नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय सड़वा चंद्रिका में कक्षा छह की छात्रा है। 15 अप्रैल को छात्रा का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रवेश हुआ था। दो दिन पहले मां रीता उसे हॉस्टल में छोड़कर गई थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब नौ बजे छात्रा हॉस्टल से अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन


हॉस्टल में खोजबीन के बाद वह नहीं मिली तो वार्डन ने मामले की सूचना परिजनों के साथ ही  जिले के अधिकारियों को दी। सूचना पर परिजन वह जिले के अधिकारी भी आ गए। बगैर पुलिस को सूचना दिए उक्त लोग आसपास ढूंढने लगे। पता नहीं चला तो अधिकारियों के आदेश पर देर रात वार्डन मीरा यादव ने  अंतू पुलिस को सूचना देते हुए अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद  पुलिस व परिजन छात्रा की रिश्तेदारी व आसपास खोजबीन करते रहे। शुक्रवार को छात्रा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में अपने चचेरे मामा के घर पर मिली। तो पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार उसका मन हॉस्टल में नहीं लग रहा था। वह वहां पढ़ना नहीं चाहती थी। इसलिए वह वहां से भाग कर अपने चचेरे मामा के घर पहुंच गई। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल की वार्डन की सूचना पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। छात्रा अपने चचेरे मामा के घर पर मिली है। छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed