फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student dies in collision with uncontrolled car

Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर में छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Student dies in collision with uncontrolled car
स्कूल से घर लौट रहे कक्षा दस के छात्र को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि ट्राॅमा सेंटर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कटरा बलीपुर निवासी शिव कुमार सरोज का पंद्रह वर्षीय पुत्र अनूप सरोज लालगंज कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। शनिवार को वह स्कूल में पढ़ने आया था। स्कूल बंद होने के बाद घर जा रहा था। इसी बीच पेट में दर्द होने से वह सीएचसी के बगल बने शौचालय में चला गया। वहां से निकलकर वह घर जा रहा था कि तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसको ट्राॅमा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। उधर चालक अर्टिगा कार लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भागकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे और शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। काफी देर तक अस्पताल में चीखपुकार मची रही। परिजनों को समझा बुझाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। छात्र के पिता शिव कुमार ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि उपलब्ध कराए गए वाहन संख्या के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक व कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed