फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student dies due to bike collision

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to bike collision
बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मासूम छात्र की मौत हो गई। उसके भाई बहन भी घायल हो गए। मासूम छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव मॉर्चरी भेजने जा रही पुलिस को रोकते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा कड़रौ निवासी सोनू सरोज का छह वर्षीय बेटा श्रेयांस सरोज प्राथमिक विद्यालय जुगई का पुरवा में कक्षा एक का छात्र था। शनिवार की सुबह बड़ा भाई शिवा साइकिल से बहन शालू व श्रेयांस को विद्यालय छोड़ने जा रहा था। वह जुगई का पुरवा के समीप पहुंचा, तभी सामने से आए बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मारा। जिससे साइकिल पर आगे बैठे श्रेयांस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहे शिवा व शालू घायल हो गए। घटना के बाइक सवार मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों संग पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक छात्र का शव को हटाने की कोशिश की। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को रोक दिया। मौके पर बाइक सवार को बुलाने व कार्रवाई की जिद करने लगे। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। थानाध्यक्ष ने किसी तरह सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मासूम छात्र की मौत के जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed