फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student dies after balcony falls while opening door

Pratapgarh News: दरवाजा खोलते समय छज्जा गिरने से छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Student dies after balcony falls while opening door
जेठवारा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सबलगढ़ में मकान का दरवाजा खोलते समय छत का छज्जा गिरने से विवेक मिश्र की मौत हो गई। यह देख परिजन रोते बिलखते रहे। घर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया।
विज्ञापन

नगर पंचायत डेरवा के सबलगढ़ निवासी विवेक मिश्र (19) डेरवा महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार की मकान के बाहर बंद दरवाजे का ताला खोलते समय अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। विवेक भी छज्जे के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग लहूलुहान विवेक को उपचार के लिए लेकर ट्रामा सेंटर लालगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। हृदयविदारक हादसे से पूरे मोहल्ले के लोग गमगीन हो उठे। मृतक के पिता राकेश मिश्रा कुछ दिन पहले ही मुंबई गए हैं। घर पर भाई व मां के साथ विवेक रहता था।
विज्ञापन

खबर मिलने पर राजस्व निरीक्षक महेन्द्र दुबे, डेरवा चौकी इंचार्ज बंशीधर राय मौके पर पहुंचे। भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता, भोला अग्रहरि, डेरवा चेयरमैन कुंवर बहादुर पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed