फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student commits suicide by hanging himself

Pratapgarh News: छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 08 Sep 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging himself
मृतक शैलेंद्र यादव। फोटो फाइल
बुधवार की शाम साइकिल लेकर निकले छात्र शैलेंद्र यादव (17) का शव आंवले के बाग में फांसी के फंदे के सहारे लटकता मिला। खबर फैली तो वहां भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की फिर मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अंतू के गोबरी निवासी विजय कुमार यादव का बेटा शैलेंद्र यादव इस बार बोर्ड की इंटर की परीक्षा में फेल हो गया था। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से वह गुमसुम रहता था। दो बार वह घर से भागा था, लेकिन परिजन उसे खोजकर घर लाए। घर के लोगों ने उसका फिर से कॉलेज में दाखिला करा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम वह परिजनों से बिना बताए साइकिल लेकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। घर से कुछ दूर आंवले की बाग में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक शैलेंद्र तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बहनें रक्षाबंधन पर राखी बांधने आईं थीं। उन सभी को उसने घर में रोक लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो घर वाले बिलख पड़े। परिजनों के मुताबिक इन दिनों वह मानसिक रूप से परेशान था। बड़े भाई के आने के बाद शुक्रवार को उसके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।





अधिवक्ता ने लगाया गोली मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अंतू के बैजलपुर निवासी अधिवक्ता राहुल सिंह की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार की देर रात बैजलपुर तिराहे पर पहुंचा। जहां कुछ लोगों ने उस पर फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। उसके सिर पर असलहे से प्रहार कर दिया। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। हमलावरों से उनकी पहले से रंजिश चली आ रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed