फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student commits suicide by hanging due to exam stress

Pratapgarh News: परीक्षा के तनाव में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging due to exam stress
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही निवासी इंटर के छात्र विशाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे परिजन नजारा देख बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही निवासी बनारसी का 18 वर्षीय बेटा विशाल कालूराम इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था। वह परीक्षा दे रहा था। मंगलवार रात वह अपने कमरे में पढ़ते हुए सो गया। बुधवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने आवाज दी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। बेटे का शव फांसी पर लटकता देख मां बेहोश हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मुंबई में रहते हैं। खबर मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया कि परिवार के लोगों का कहना है कि वह परीक्षा को लेकर कुछ दिनों से तनाव में था। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed