फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Female students with 40% disability will receive e-tricycles.

Pratapgarh News: 40 फीसदी दिव्यांगता पर छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Female students with 40% disability will receive e-tricycles.
दिव्यांग छात्राओं के लिए शिक्षा की राह अब आसान होगी। शासन ने बैटरी चालित ई-ट्राईसाइकिल वितरण योजना का विस्तार किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांगता वाली अध्ययनरत छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत पात्र छात्राओं को अधिकतम 65 हजार रुपये तक की ई-ट्राईसाइकिल निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना का मकसद है कि घर से स्कूल-कॉलेज आने-जाने में दिव्यांग छात्राओं को परेशानी न हो और परिवहन के कारण पढ़ाई में बाधा न आए। हर विधानसभा क्षेत्र से 20-20 छात्राओं का चयन होगा। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की कुल 140 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की छात्राएं आवेदन कर सकेंगी। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। बताया कि इंटर कॉलेज से लेकर महाविद्यालय स्तर की छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed