{"_id":"648387fd54cb660c880a5e5a","slug":"stuck-in-the-loader-50-meters-on-the-roadmohammad-hussain-kept-on-dragging-broke-his-breath-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-151885-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लोडर में फंसकर 50 मीटर सड़क पर घिसटता रहा मोहम्मद हुसैन, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लोडर में फंसकर 50 मीटर सड़क पर घिसटता रहा मोहम्मद हुसैन, गई जान
Sat, 10 Jun 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:43 AM IST
सार
पचास मीटर तक लोडर के बंफर में फंसकर मोहम्मद हुसैन सड़क पर घिसटता चला गया। उसका उपचार कराया जाता, इससे पहले ही मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिलीपपुर बाजार में सड़क पार कर रहा दस वर्षीय मोहम्मद हुसैन तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आ गया। वह अपने पिता को खाने का टिफिन देने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह लोडर के बंफर में फंसकर सड़क पर करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन
लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे तो उसका लहूलुहान शरीर शांत हो चुका था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सड़क पर जगह-जगह खून के धब्बे और थक्के पड़े थे। बाबा अधार सिंह मोड़ के पास मुन्ना पठान इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह वह घर से रोज की तरह निकले। दोपहर में वह दुकान पर थे।
विज्ञापन
मुन्ना को भोजन देने के लिए उसका दस वर्षीय बेटा मोहम्मद हुसैन घर से टिफिन लेकर पैदल निकला था। रास्ते में वह सड़क पार करते समय बाजार से शहर की ओर जा रही तेज रफ्तार लोडर मैजिक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार पचास मीटर तक लोडर के बंफर में फंसकर मोहम्मद हुसैन सड़क पर घिसटता चला गया। उसका उपचार कराया जाता, इससे पहले ही मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक को पकड़ लिया।
बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बालक के शव कब्जे में लिया और केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाला मोहम्मद हुसैन चार बहन व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। माता-पिता के साथ भाई और बहनें रोती बिलखती रहीं। आस पड़ोस के लोग उन्हें संभालते रहे।