{"_id":"6af8aabdc0f56c753d0df9b6","slug":"strive-to-take-our-traditions-and-culture-to-the-global-stage-dr-digvijay-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-182310-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की परंपरा, संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जाने का करें प्रयास : डॉ. दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की परंपरा, संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जाने का करें प्रयास : डॉ. दिग्विजय
विज्ञापन
गड़वारा में आयोजित युवा नीति संवाद में जुटी छात्राएं। आयोजक
नगर पंचायत गड़वारा के रामलीला मैदान में शनिवार को युवा नीति संवाद कार्यक्रम हुआ। विचार-विमर्श और विकास की थीम पर आधारित इस महासंवाद में 900 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवक्ता व होप संस्था के संस्थापक डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवाओं को प्रतापगढ़ की परंपरा, संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास करना चाहिए। युवा केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी तक सीमित न रहें बल्कि नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
डॉ. अनंत प्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को जमीन पर उतारने के प्रयास को महत्वपूर्ण माना। जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और कानून के राज से ऐसा वातावरण तैयार होता है, जिसमें युवा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर अधिक भरोसे के साथ आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. प्रभांशु ओझा, आशुतोष यादव, उत्सव कुमार राय, आर्यन, हिमांशु द्विवेदी, आदित्यनाथ तिवारी, ओमप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।