{"_id":"65036952d083e42bb90df8f5","slug":"stray-cattle-roaming-the-streets-like-death-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4315-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़कों पर मौत बन घूम रहे आवारा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़कों पर मौत बन घूम रहे आवारा मवेशी
Fri, 15 Sep 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
मृतक कालिका प्रसाद मिश्रा। फाइल फोटो
जिले में आवारा मवेशी सड़कों पर मौत का कारण बन रहे हैं। बुधवार की रात लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर में गाय की टक्कर से बाइक सवार प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। जिले में आवारा मवेशियों की वजह से आठ माह के भीतर सात लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों के साथ हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं।
जिले में आवारा पशु लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं। आवारा पशुओं के लिए भले ही समुचित व्यवस्था करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुओं के आपस में लड़ने तथा भीड़ भरे इलाके में अचानक दौड़ने से आम लोगों की जान पर बन आती है।
प्रमुख सड़कों व हाईवे पर आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। न तो मवेशियों को पशुबाड़े में पहुंचाने की व्यवस्था है और न ही ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की जा रही है,जो पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ रहे हैं। आवारा पशुओं की व्यवस्था किए जाने की मांग लंबे समय न सिर्फ आमजन, बल्कि सामाजिक संगठनों की ओर से जा रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
फतनपुर के परसामऊ कालिका प्रसाद मिश्रा (58) बुधवार की आधी रात बादशाहपुर से बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे। फतनपुर के करीब हाईवे पर अचानक सामने से आवारा गाय आ गई। गाय से बाइक टकराई तो बिना हेलमेट लगाए कालिका के सिर में चोट लगी।
बाजार के व्यापारी अरुण चौरसिया लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालिका प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उनकी पत्नी कंचन, बेटे प्रबल मिश्रा बेटी आस्था रोते-बिलखते रहे।
इनसेट-- -- --
केस -1
कोहड़ौर के पूरे मनिकंठ निवासी भुल्लर यादव की सुलतानपुर सीमा पर आवारा मवेशी की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना 20 अप्रैल 2023 की है।
केस-2
अंतू के लोनियामऊ निवासी अशोक कुमार सिंह 14 सितंबर 2022 को अपने के घर के बाहर बैठे थे। सांड के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के तीसरे दिन उनकी मौत हो गई।
इनसेट-- -- -- --
केस -3
जेठवारा के दुर्गागंज अमरौना निवासी मोहम्मद यूनुस अपने बेटे इमरान के साथ 29 सितंबर 2022 को रानीगंज के शेखुपुर में दवा लेने जा रहा था। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर सवैया गांव के पास नीलगाय की टक्कर से पिता- पुत्र गंभीर घायल हो गए। जिसमे मोहम्मद यूनुस की मौत हो गई थी।
केस-4
लालगंज कोतवाली के अगई निवासी रामसुंदर यादव 19 मई 2023 को बाइक से घर की ओर जा रहा था। राहाटीकर के पास सांड की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

इनसेट