{"_id":"60fda64b8ebc3e58717c6df9","slug":"stone-pelting-and-firing-in-children-s-dispute-pratapgarh-news-ald3117397104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में पथराव और फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में पथराव और फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध घायल
Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर रविवार को दो गांवों के लोग आमने-सामने हो गए। उनके बीच पथराव के साथ ही फायरिंग हुई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। पथराव में चार लोगों को चोटें आईं। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
मानधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर व डिहवा पवारपुर के बच्चों के बीच कुछ दिनों पहले क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर दोनों गांव के लोगों के बीच खुन्नस चली आ रही थी। रविवार को खेत में मवेशी जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों गांवों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनके बीच पथराव होने लगा। पथराव के दौरान ही सुजानपुर के लोग अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई।
करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग व पथराव होता रहा। फायरिंग के दौरान डिहवा पवारपुर के रहने वाले अबुल हसन (60) के शरीर में छर्रा लग गया। पथराव में अनवारुल, अब्दुल हसन व हसीम समेत एक अन्य को चोटें आईं। करीब आठ राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।