फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stilts of car truck , electric department Snvidakrmi death

गोली मारने के बाद धारदार हथियार से की गई राकेश की हत्या

Sat, 27 Jun 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stilts of car truck , electric department Snvidakrmi death
सांगीपुर(ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी राकेश की हत्या गोली मारने के साथ ही धारदार हथियार से की गई थी। तकिया में गोली मिलने से पुलिस की आशंका की पुष्टि हो गई। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली मारने व धारदार हथियार से घाव करने की बात सामने आई है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में राकेश का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी हत्या के आरोप में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बैजलपुर गांव निवासी राकेश यादव (30) की बुधवार की रात सोते समय हत्या कर दी गई थी। पास में सो रहे परिवार के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी थी। सुबह जब काफी देर तक राकेश बिस्तर से नहीं उठा तो उसकी मां जगाने गई। देखा तो उसका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। घटना में राकेश के मामा श्रीराम ने गांव के रामबली उसके बेटे शिवा और शंकर तथा पूरे टोडर निवासी लल्ले को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राकेश की हत्या तमंचे व धारदार हथियार से की गई। है। मृतक राकेश की तकिया में 315 बोर की एक गोली बरामद हुई है। जिससे यह माना जा रहा है कि घटना में 315 बोर के  तमंचे का प्रयोग किया गया था। एसओ संतोष दूबे का कहना है कि घटना में आरोपी लोगों से पूछताछ की जा रही है। राकेश के मोबाइल के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि यदि राकेश के पास घटना के पहले मोबाइल था और घटना के बाद नहीं है तो यह अपने आप में एक बड़ी बात है। इससे जांच में काफी सहयोग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed