फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   STF caught opium worth fifty lakhs in Raniganj

रानीगंज में एसटीएफ ने पकड़ी पचास लाख की अफीम

Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
STF caught opium worth fifty lakhs in Raniganj
रानीगंज पुलिस व एसटीएफ द्वारा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार शातिर। - फोटो : PRATAPGARH
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के गाजी की बाग के समीप लखनऊ एसटीएफ ने अफीम लदे कंटेनर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर पर छह क्विंटल अफीम लादी गई थी। जिसकी कीमत करीब 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। अफीम झारखंड से अमरोहा ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग से एक कंटेनर पर अफीम लादकर झारखंड से बरेली ले जाई जा रही है। इस पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर ली। रानीगंज थाना क्षेत्र के गाजी की बाग के पास एसटीएफ ने कंटेनर को रोक लिया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक इकबाल निवासी शीशमहल थाना बिसौली जनपद बदायूं और अफीम लेकर जा रहे संभल जिले के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवरखेड़ा निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर पर छह क्विंटल अफीम (पोस्ता दाना) लदी थी। जिसे एसटीएफ ने कब्जे में ले लिया। पुलिस से बचने के लिए अफीम को लाई के बीच में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ प्रभारी दिलीप तिवारी ने बताया कि अफीम झारखंड से अमरोहा ले जाई जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसकी कीमत 50 लाख से ज्यादा है।

ढाई लाख के लालच में जेल पहुंच गया चालक
कंटेनर चालक को झारखंड से अमरोहा अफीम पहुंचाने के लिए ढाई लाख देने का वादा किया गया था। इस पर वह कंटेनर में अफीम लादने के लिए तैयार हो गया। ढाई लाख के लालच में वह जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed