फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   public will give reply of PM's lie and fraud, says rahul gandhi

मोदी के झूठ और धोखे का जवाब देगी जनता

Mon, 15 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
public will give reply of PM's lie and fraud, says rahul gandhi
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी जाते समय अठेहा में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के झूठ और धोखे का जवाब जनता देगी। राहुल ने कहा कि जनता के हितों की हिफाजत करते हुए देश को विकास के रास्ते पर सिर्फ कांग्रेस ही ले जा सकती है। 
विज्ञापन

सोमवार को सलोन से अमेठी जाते समय रामपुर खास के अठेहा में आयोजित सभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार दिया, लोगाें को काम का अधिकार मनरेगा दिया, आरटीआई समेत जनता के हितों की रक्षा के लिए तमाम अधिकार दिए। चार साल की मोदी सरकार में विकास कार्य ठप हो गए। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में हर जगह हताशा का माहौल है। चार साल से जनता को सिर्फ झूठे वायदे मिल रहे हैं। देश में विकास की गति थम गई है और रोजगार मिलने के बजाय युवाओं से नौकरी छिनती जा रही है। प्रधानमंत्री सिर्फ देश की जनता को झूठे सपने दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर किसानाें की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि यूपीए सरकार ने देश में किसानों का एकमुश्त कर्जा माफ किया था। अब भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में नौजवानाें की उम्मीदाें को पूरा करते हुए देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकेगा। सभा में जिले की पूर्व सांसद रत्ना सिंह, विधायक आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, कपिल द्विवेदी समेत जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed