फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh remains last in complaint reddresal

‘जन-सुनवाई’ की कसौटी पर प्रतापगढ़ फिसड्डी

Sun, 20 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आम लोगों के समस्याओं की संतोषजनक सुनवाई के मानक पर प्रतापगढ़ प्रदेश में फिसड्डी साबित हुआ है। जबकि बांदा के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को पहला स्थान मिला है। सिद्धार्थनगर के डीएम कुणाल सिक्कू दूसरा स्थान पाने में सफल रहे हैं। 75 जिलों की सूची में प्रतापगढ़ का नाम आखिरी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कुछ कसौटियां तय कर रखी हैं। इसमें जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहत अधिकारी के पास भेजने में लगने वाले समय, समयसीमा के अंदर शिकायतों के निस्तारण, शिकायतकर्ता की संतुष्टि जैसे काम शामिल हैं। जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय में आने वाली शिकायतों को जन-सुनवाई पोर्टल पर फीड करने पर भी अफसरों को नंबर मिलते हैं। जिलाधिकारियों का मूल्यांकन 90 से 95 अंक पर करके  रैंक तय की जाती है।
विज्ञापन

शासन द्वारा जुलाई महीने में जिलाधिकारियों केस्तर पर जनसुनवाई के मामलों में की गई कार्रवाई के मूल्यांकन में कई डीएम की परफार्मेंस सरकार की कसौटी पर खरी सामने आई है। कई का कामकाज निराश करने वाला है। जनसुनवाई को तवज्जो न देने वाले कई जिलों की स्थिति ये है कि उन्हें शिकायतों को मातहत अधिकारियों तक अग्रसारित करने, सी श्रेणी के शिकायतों पर कार्रवाई और डीएम व एसएसपी के यहां आने वाले आवेदनों की फीडिंग के मानक पर जीरो-जीरो नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं जन समस्याओं की नियमित सुनवाई करते हैं। वह जहां भी जाते हैं आम लोगों से मिल कर उनकी बात सुनने के लिए समय निकालते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को 9 से 11 बजे तक अपने दफ्तर में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने और उनका तय समयसीमा में समाधान कराने को कहा है। इसी तरह तहसील व थाना स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन होते हैं। इन सभी शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाती है। खास बात ये है कि यह मूल्यांकन मुख्यमंत्री कार्यालय की निगरानी में ही होता है।
---------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed