फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State University: Teachers will get grant for the treatment of incurable diseases

राज्य विश्वविद्यालय: असाध्य रोगों के इलाज के लिए शिक्षकों को मिलेगा अनुदान

Tue, 05 Apr 2022 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
State University: Teachers will get grant for the treatment of incurable diseases
राज्य विश्वविद्यालय ने शिक्षकों अब असाध्य रोग से पीड़ित या दुर्घटना का शिकार होने पर शिक्षक कल्याण कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों के निधन पर उनके आश्रितों को अनुग्रह राशि कोष से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय ने शिक्षक कल्याण कोष का गठन करने का निर्णय लिया है। इस कोष से शिक्षकों को मदद दी जाएगी। कार्य परिषद की स्वीकृति के बाद यह नियमावली प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

इस नियमावली के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ही महाविद्यालय और पांच वर्ष के अनुमोदित शिक्षकों को लाभ मिलेगा। गंभीर असाध्य रोग जैसे कैंसर, गुर्दा, हृदय रोग, मस्तिष्क के साथ शल्य चिकित्सा के लिए 2.5 लाख रुपये चिकित्सालय के खाते में भेजे जाएंगे। दुर्घटना होने पर एक लाख रुपये की सहायता राशि कोष से दी जाएगी। आकस्मिक निधन होने पर शिक्षकों के आश्रितों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में होंगे कुलपति
कुलसचिव एसके शुक्ल ने बताया कि शिक्षक कल्याण कोष समिति में कुलपति, कुलसचिव पदेन सदस्य, महाविद्यालय अनुदानित शिक्षक संघ और विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed