{"_id":"e85626aa3af328e1e5ce2dd7e4cf247e","slug":"state-polytechnic-sports-competition-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय पॉलीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय पॉलीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में पहली बार 22 वीं राज्य स्तरीय पॉलीटेक्निक खेलकूद, वाद-विवाद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। चिलबिला के सोनावां स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो.शिवाकांत ओझा ने किया। इस मौके पर उन्होंने ‘प्रतापगढ़ का क्षितिज’ नामक वार्षिक स्मारिका का विचोमन भी किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेजों के मेधावी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हर प्रस्तुति में दर्शक व अतिथि तालियां बजा कर हौंसला बढ़ाते रहे।
सरस्वती वंदना के बाद बलिया से आई विद्यार्थियों की टीम में शामिल माधुरी, चंदन, रीतू सिंह, रोशनी सिंह, तुलसी सिंह ने ‘होलिया में उड़ेला गुलाल सुनो मंगेतर जी...’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ पॉलीटेक्निक कॉलेज की ओर से आईं संगीता देवी, अंकिता, कुं.पूजा, कीर्ति देवी ने भी ग्रुप नृत्य कर बेल्हा की धरती पर लखनऊ की कला का जलवा बिखेरा। स्पोर्ट्स चैंपियन रमेश प्रसाद और विनीता शुक्ला ने जलती हुई मशाल लेकर दौड़ लगाई। कार्यक्रमों के बाद 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ हुई।
जिसमें चंदौली पॉलीटेक्निक पूर्वी क्षेत्र के छात्र रमेश प्रसाद प्रथम, आगरा आरबीएस पॉलीटेक्निक बिचपुरी पश्चिमी क्षेत्र के छात्र गजेंद्र सिंह द्वितीय और बदायूं मध्य क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक की ओर से दौड़ में शामिल छात्र उमेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 800 मीटर महिला वर्ग दौड़ में जहांगीराबाद पश्चिमी क्षेत्र के जनता पॉलीटेक्निक की छात्रा जयारानी प्रथम, बलिया पूर्वी क्षेत्र के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा अन्नू चौहान द्वितीय और मेजा इलाहाबाद पूर्वी क्षेत्र के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा प्रियंका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल रहे इन छात्र व छात्राओं को मेडल दे कर प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
सोनावां स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न जनपदों से आए मेधावी छात्र व छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेटों को भी परिसर में बनी पट्टियों पर कतार से खड़ा करा दिया गया। स्वागत कार्यक्रम चल ही रहा था कि कई घंटे से धूप में खड़ी महिला एनसीसी कैडेट प्रिया यादव व आरती गश खा कर गिर पड़ीं। वहां मौजूद लोग दोनों को पकड़ कर बगल ले गए और कुर्सी पर बैठाने के बाद चेहरे पर पानी का छीटा मारा। इसके बाद उन्हें थोड़ी राहत महसूस हुई। वहां कतारबद्ध खड़े कई छात्र व छात्राओं ने बताया कि सुबह से खड़े-खड़े बारह बज गया।