{"_id":"6858483eed5c9f8473055067","slug":"state-level-volleyball-competition-will-be-held-in-the-district-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-142117-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जनपद में होगी प्रदेश स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जनपद में होगी प्रदेश स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
सीबीएसई की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की वाॅलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी जनपद करेगा। एक जुलाई से 10 अगस्त के बीच होने वाली बालक-बालिका वर्ग की कलस्टर और जोनल स्तर की प्रतियोगिता की विजेता टीमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए जिले के फुलवारी स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचेंगी।
सीबीएसई के सिटी काेऑर्डिनेटर बीके सोनी ने बताया कि कलस्टर और जोनल स्तर की वाॅलीबॉल प्रतियोगिताओं की विजेता टीमें जनपद में हो रही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा दिया है।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विजेताओं को खेलो इंडिया गेम्स और एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेने का सीधा मौका मिलेगा। न्यू एंजिल्स के खेल प्रशिक्षक विवेक ओझा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जनपद में पहली बार प्रदेश स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 2017 में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हो चुका है। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था विद्यालय परिसर एवं विभिन्न होटलों में की जाएगी।