फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Spraying on documents... surveillance from the air.

Pratapgarh News: कागजों पर छिड़काव.. हवा में निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Spraying on documents... surveillance from the air.
शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद
जोगापुर स्थित कांशीराम कॉलोनी हो या देवकली, पूरे पितई हो या पूरे ईश्वरनाथ वार्ड हर जगह गंदा पानी फैला है। लोगों के घरों के सामने जलभराव है। उसमें मच्छर पनप रहे हैं। वह दिन-रात लोगों के खून चूसकर उन्हें बीमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंदगी और बदबू से सांस लेना दूभर है। दरवाजे पर फैला गंदा पानी लोगों की जिंदगी में आफत बनकर जम गया है। नपा अधिकारी भी इसे हटाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है और हवा में निगरानी रखी जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत इसे उलट है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में अब तक डेंगू के 25, स्वाइन फ्लू के 10 और मलेरिया के 19 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय अफसर जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे हैं। इन जगहों पर न तो जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है न सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल:
दोपहर 12 बजे : कांशीराम कॉलोनी
गली में घुसते ही बदबू ऐसी की मुंह ढकना पड़ जाए। हर घर के सामने गंदा पानी भरा है। मच्छरों के लार्वा तैरते दिखे। नालियां चोक थीं और गंदा पानी सड़क पर फैला था। हैंडपंप के पास जलजमाव था। महिलाएं अफसरों को कोस रही थीं। बच्चों के खेलने के लिए जगह तक न थी। हर तरफ गंदा पानी फैला था। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।
दोपहर एक बजे : देवकली, पितईपुर वार्ड
पितईपुर में घरों के आसपास जलजमाव था। मानो कई दिनों से यहां साफ-सफाई न हुई हो। देवकली का भी हाल कमोबेश ऐसा ही था। सड़कों पर गंदा पानी था। इसी के बीच से राहगीर आते-जाते दिखे। पूरे ईश्वरनाथ में जलभराव से लोग परेशान हैं।
बोले लोग
घर के अंदर भी मच्छरों से राहत नहीं है। परिवार के सदस्य बुखार से तप रहे हैं। अनगिनत बार शिकायत की मगर अफसर ध्यान नहीं देते हैं। - रिजवान, कांशीराम कॉलोनी।
- जोगापुर स्थित कॉलोनी में करीब एक हजार लोग रहते हैं। दो विद्यालय हैं। मगर सफाईकर्मी नहीं आते। नालियां बजबजा रही हैं। हम लोग परेशान हो गए हैं। - जगत, जोगापुर।
- बारिश के बाद एक भी बार फॉगिंग नहीं की गई। नगर पालिका में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। - बबलू, देवकली।
- फॉगिंग करने वाली गाड़ी आज तक गली में नहीं घुसी। कागजों पर निगरानी और छिड़काव हो रहा है, जमीन पर हम बीमारी से जूझ रहे हैं। - वागीश, पूरे ईश्वरनाथ
वर्जन--
नाली की सफाई और जलभराव से निजात दिलाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। फॉगिंग भी नगर पालिका को करानी है। अगर नहीं कराती है तो इसके लिए उनसे वार्ता की जाएगी। - डॉ. संदीप सक्सेना, डिप्टी सीएमओ

अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। जल निकासी में जो भी दिक्कत आ रही है, उसे दूर किया जाएगा। जिस क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हो रही वहां टीम को भेजा जाएगा। शिकायत मिलने पर टीम के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। - राकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर के देवकली मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed