फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sports

मीडिया कप पर सई एकादश का कब्जा

Sat, 20 Dec 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
sports
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सर्द हवाओं के बीच शनिवार को सकरनी टीम को 25 रनों से शिकस्त देकर सई इलेवन ने मीडिया कप पर कब्जा कर लिया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले बबलू राय को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए एडीजी टेलीकॉम डीएस चौहान भी पहुंचे।
विज्ञापन


क्रिकेटर सत्यजीत शर्मा सत्या की याद में जेके चेरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में सात दिवसीय मीडिया कप का फाइनल मुकाबला शनिवार को सई इलेवन और चमरौरा एकादश के बीच खेला गया। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और सीडीओ मनीष वर्मा, एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया। सर्द हवाओं के बीच टास जीतने के बाद चमरौरा की टीम के कप्तान अमरेश मिश्र ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सई की ओर से सुमित मिश्रा और बबलू राय ने बल्लेबाजी के लिए मोर्चा संभाला। सुमित ने 21 रन, बबलू राय ने 38 रन, प्रकाश मिश्र ने 9 रन, कप्तान धर्मेंद्र सिंह ने 5 रन, ज्ञानेंद्र ने 8 रन, प्रदीप मिश्रा ने 1 रन व जान मोहम्मद ने 4 रन निर्धारित 15 ओवरों में बनाते हुए 103 रन का लक्ष्य चमरौरा की टीम को दिया। गेंदबाजी नीरज, ओम सिंह, सौरभ और सुनील सिंह ने किया। जवाब में उतरी चमरौरा की टीम ने पहले ओवर से ही बेहतरीन बल्लेबाजी की शुरूआत की। सुलभ श्रीवास्तव ने 22 रन, नीरज मिश्रा ने 18 रन, ओम सिंह ने 12 रन, परमानंद ने 4 रन, कप्तान अमरेश मिश्रा ने 6 रन, सौरभ ने 1 रन और रोहित ने 5 रन बनाया। गेंदबाजों के 10 अतिरिक्त रनों की बदौलत चमरौरा एकादश ने 78 रन पर ही सिमट गई। इस तरह सई इलेवन ने 25 रनों से जीत हासिल कर मीडिया कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एडीजी (टेलीकॉम) डीएस चौहान ने पत्रकारों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जनपद के कलमकारों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जनपद से उनका बेहद लगाव है। प्रेस क्लब इलाहाबाद के अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा कि स्टेडियम में पत्रकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रायोजक जेके चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि ऐसा आयोजन मंडल से लेकर प्रदेश की राजधानी में भी कराया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव, सीएमओ डा. विनोद पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी लाल श्रीवास्तव, इलाहाबाद से आए क्रिकेट कोच देवेश मिश्रा, सपा नेता अच्छन मामा, डा. बृजभान सिंह, रवि सिंह, भाजपा नेता रामकृष्ण मिश्र गुड्डू, आदित्य शुक्ल, रोशनलाल ऊमरवैश्य, अमितेंद्र श्रीवास्तव, अमरेश मिश्र, दिनेश सिंह, चिंतामणि पांडेय, जगत बहादुर सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, अशोक सिंह, धर्र्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्र मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद त्रिपाठी ने बताया कि टीमों का नाम जिले की नदियों पर रखकर लुप्त होती नदियों को बचाने की दिशा में एक पहल है। संचालन  समिति के संयोजक अश्वनी सिंह ने किया। सचिव और मीडिया प्रभारी शिवमोहन शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताया। समारोह में आठों टीमों के खिलाड़ी और कप्तान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed